छतरपुर. थाना क्षेत्र के फोरलेन बाइपास स्थित मसीहानी गांव के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में लोहराही गांव के मंगल चंद्रवंशी की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार मंगल चंद्रवंशी बाइक से मसीहानी गांव जा रहे थे.इसी क्रम में फोरलेन बाइपास पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. इसके बाद मंगल चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरा बाइक सवार घटना के बाद बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मंगल चंद्रवंशी को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया.रांची जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
