मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक की लहर

थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के नागेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार यादव उर्फ बिट्टू की मंगलवार सुबह वाराणसी (बनारस) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, हरिहरगंज

थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के नागेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार यादव उर्फ बिट्टू की मंगलवार सुबह वाराणसी (बनारस) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार को वनस्पति पुल के पास दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी. इस घटना में रूपेश कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था.जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी.

केशलाल पटेल समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

मृतक के चाचा रामाधार यादव के बयान पर कटैया गांव के केशलाल पटेल समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में आरोप है कि लाठी-डंडे से मारपीट की गयी, जिससे रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी केशलाल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में एसआइ संतोष कुमार ने बताया कि 31 मई की मारपीट की घटना में रूपेश कुमार यादव घायल हो गया था. इलाज के दौरान मौत हुई है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >