हरिहरगंज में एनएच पर बच्चे को ट्रेलर ने कुचला, जाम

रविवार को मेदिनीनगर-औरंगाबाद नेशनल हाइवे 139 पर दोपहर 3:30 बजे सड़क 10 वर्षीय अमित कुमार को ट्रेलर वाहन ने कुचल दिया.

हरिहरगंज. रविवार को मेदिनीनगर-औरंगाबाद नेशनल हाइवे 139 पर दोपहर 3:30 बजे सड़क 10 वर्षीय अमित कुमार को ट्रेलर वाहन ने कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वन विभाग चेकनाका बेलौदर गांव के समीप घटी. घटना के बाद बच्चे के शव के साथ परिजन व स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जाम कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है. घर के सामने नेशनल हाईवे किनारे खेल रहा था. इसी क्रम में छतरपुर से औरंगाबाद की ओर जा रहे ट्रेलर वाहन सीजी 15 इबी 9053 ने बच्चे को कुचल दिया. टेलर का पिछला चक्का उसके कमर से नीचे के हिस्से को बुरी तरह रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रेलर को छोड़ कर फरार हो गया. परिजनों के अनुसार अमित हरिहरगंज के एक निजी स्कूलों में पढ़ता था. दो भाई में बड़ा था और हरिहरगंज के बेलौदर गांव के समीप परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था. मृतक अमित का पैतृक गांव अकौनी है. पढ़ाई करने के सिलसिले में गांव से 12 किलोमीटर दूर हरिहरगंज शहर के बेलौदर गांव के समीप परिवार रह रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद अमित के शव से लिपटकर उसकी मां व परिजन विलाप कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी और लोगों को समझने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >