Palamu News: सगी बेटी का कलेजा ही खा गई एक मां! तंत्र साधना के लिए अपनी दूधमुंही बच्ची की ली जान

Palamu News: ग्रामीणों ने बताया कि देर रात आरोपी महिला निर्वस्त्र हालत में गांव पहुंची. उसके साथ उसकी बेटी नहीं थी. ग्रामीणों को शक हुआ. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. जब पुलिस ने तहकीकात की तो सभी अवाक रह गये. महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर उसका कलेजा निकाल लिया था.

Palamu News: पलामू, चंद्रशेखर सिंह- पलामू के हुसैनाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची की ही हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला अंधविश्वास और तांत्रिक सिद्धि के चक्कर में पड़ी हुई थी. सिद्धि और तंत्र के इसी फेर में कलयुगी मां ने अपनी फूल सी बच्ची की जान ले ली. घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. हर कोई हैरान है कि एक सगी मां अपनी ही बच्ची की इतनी निर्मम हत्या कैसे कर सकती है. मामला पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरारपर का है.

बिना कपड़ों के गांव पहुंची महिला

ग्रामीणों ने बताया की आरोपी महिला देर रात अपने घर से निकली थी. महिला के साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी भी थी. गांव वालों के पूछने पर उसने बताया था कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब है. वहीं, काफी देर बाद जब वो गांव वापस आई तो उसके साथ बच्ची नहीं थी. खुद महिला निर्वस्त्र हालत में थी. जब ग्रामीणों ने उससे बच्ची के बारे में पूछा तो आरोपी महिला ने कहा कि बच्ची की मौत हो गई थी इस कारण उसे सिकनी पहाड़ के पास दफना दी हूं.

पुलिस ने शव को निकाला बाहर

ग्रामीणों को शक हुआ. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. आनन-फानन में पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद महिला के बताए स्थान पर खुदाई कर बच्ची का शव निकाला गया. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

महिला ने अपनी बेटी का निकाला कलेजा

अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने पोस्टमार्टम में बताया की बच्ची के शव का कलेजा निकला हुआ है. इसके बाद पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कबूला. महिला ने तंत्र साधना के लिए बच्ची की जान ले ही है. पुलिस को एक जगह से चूड़ी, कपड़ा, चाकू, नींबू समेत पूजन के कई और सामान भी मिले हैं. ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला ने अपनी बच्ची का कलेजा निकालकर तंत्र-सिद्धि के लिए खा लिया है. पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम के बाद जब्त विसरा को सुरक्षित रख लिया है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: राजमहल में गरजे हिमंता, अनंत ओझा के लिए मांगा वोट, दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने कसी कमर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >