निगम चुनाव में एक लाख रुपये की फूल माला की हुई बिक्री

निगम चुनाव में एक लाख रुपये की फूल माला की हुई बिक्री

मेदिनीनगर. नगर निकाय चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के विजयी घोषित होने के बाद समर्थकों द्वारा स्वागत के लिए एक लाख रुपये से अधिक फूल माला की खरीददारी की. पांकी रोड में फूल माला बेचने वाले महेंद्र मालाकार ने बताया कि आमदिनों में गेंदा फूल का माला 20 रुपए में बिकता था वह 60 रुपये में बिका. दोपहर तक माला की बिक्री जमकर हुयी. देर शाम तक जिन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव परिणाम आया. उनके समर्थक भी पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे थे. चुनाव को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही माला मंगवाया था.महेंद्र ने बताया कि जैसे-जैसे प्रत्याशी जीत कर निकल रहे थे उनके समर्थक माला खरीदकर ले जा रहे थे. अनुमान से अधिक माला की बिक्री हुयी. काफी लाभ मिला. देर शाम माला कम पड़ गया. इसके बाद 80 रुपये से अधिक दाम में बिक्री की गयी. मेदिनीनगर नगर निगम के 35 वार्ड, विश्रामपुर नगर परिषद के 20 वार्ड, हुसैनाबाद, हरिहरगंज व छतरपुर नगर पंचायत के 16-16 वार्ड के लिए चुनाव हुआ था. पांचों नगर निकाय चुनाव में 103 वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए. साथ ही नगर निगम के मेयर, नगर परिषद व तीन नगर पंचायत के एक अध्यक्ष होंगे. एक वार्ड के जीते हुए प्रत्याशियों के लिए कम से कम 15 लोगों ने माला खरीद कर रखा था. करीब डेढ़ से दो हजार के बीच फूल माला की बिक्री हुई है. विभिन्न फूल माला दुकानों पर फूल माला खरीददारी को लेकर समर्थकों का भीड़ देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >