छापेमारी के दौरान चिप लदा टिप्पर वाहन जब्त

छापेमारी के दौरान चिप लदा टिप्पर वाहन जब्त

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के चेचेरिया मोड़ पर अवैध खनन विशेष छपामारी अभियान चलाकर चिप लदा एक टिप्पर वाहन को पकड़ा गया. थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि गुरुवार के सुबह करीब सात बजे छपामारी के दौरान अवैध परिवहन करते चिप लदा जेएच 03 एजी 0409 टिप्पर वाहन को चेचेरिया मोड़ पर जब्त किया है. उन्होंने बताया कि टिप्पर वाहन हैदरनगर से खरगड़ा की ओर जा रही थी. वाहन चालक से चलाना मांगने पर नही दिखाया गया. इसके बाद वाहन को जब्त कर हैदरनगर थाना परिसर में रखा गया है. खनन विभाग को अग्रतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन परिवहन पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. बिना वैध कागजात के बालू व चिप की ढुलाई करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी. पुलिस की इस कारवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >