मेदिनीनगर. नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पांच यूट्यूबर सहित एक अखबार के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. राज्य निर्वाचन आयोग 27 जनवरी को निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी थी. आरोप है कि कुछ स्थानीय मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो, समाचार व अन्य सामग्री प्रसारित की गयी. प्रशासन के अनुसार यह आचार संहिता का उल्लंघन है. संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आचार संहिता उल्लंघन मामले में छह के खिलाफ मामला दर्ज
आचार संहिता उल्लंघन मामले में छह के खिलाफ मामला दर्ज
