चार साल की बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

चार साल की बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

प्रतिनिधि, हरिहरगंज पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. 68 वर्षीय बुजुर्ग विद्या साव पर साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची को आंतरिक पीड़ा होने लगी. गुरुवार को आरोपी ने फिर चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची डरकर मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई. मां ने तुरंत मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इस घटना से गुस्साए लोगों ने सिनेमा मोड़ के पास एनएच-139 को जाम कर दिया. थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और स्थानीय गणमान्य लोगों के समझाने पर जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ. सूचना मिलने पर छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव जांच के लिए पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >