चतरा सांसद की पहल पर पांकी पहुंचा 5000 केवीए का ट्रांसफार्मर, जनता में खुशी

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान के लिए 5000 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। यह पहल स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।


Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से 5000 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर पांकी पहुंच गया है. गुरुवार को ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार और बार-बार होने वाली कटौती से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. सांसद की पहल के बाद बिजली विभाग ने पांकी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक योजना भी तैयार की है. इसके तहत आने वाले समय में चार नए पावर सब स्टेशन और तीन नए ग्रिड स्थापित किए जाने की योजना है, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का ढांचा मजबूत होगा.

ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली आपूर्ति

स्थानीय लोगों का कहना है कि पांकी क्षेत्र में लंबे समय से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों और कमजोर बिजली व्यवस्था के कारण लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई थी. नए 5000 केवीए ट्रांसफार्मर के चालू होने से ओवरलोड की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर बिजली मिलने की संभावना है. बिजली विभाग को उम्मीद है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और कृषि कार्यों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

चार पावर सब स्टेशन और तीन ग्रिड की तैयारी

सांसद प्रतिनिधि डॉ. प्रेमजीत सिंह ने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह लगातार क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि केवल ट्रांसफार्मर लगाना ही समाधान नहीं है, बल्कि पूरी विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि पांकी प्रखंड में चार नए पावर सब स्टेशन और तीन नए ग्रिड स्थापित करने की योजना बनाई गई है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिजली आपूर्ति का नेटवर्क मजबूत होगा और भविष्य में बढ़ती मांग के अनुरूप बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी.

किसानों और व्यवसायियों को होगा फायदा

डॉ. प्रेमजीत सिंह ने कहा कि खराब बिजली व्यवस्था का सबसे अधिक असर किसानों और छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा था. पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे खेती पर भी असर पड़ता था. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर बिजली उपलब्ध होगी. वहीं, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी निर्बाध बिजली मिलने से उनके कामकाज में सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: Palamu: पक्का मकान दिखाकर आवास से किया वंचित, बारिश में खपरैल घर पर प्लास्टिक लगाकर परिवार रहने को मजबूर

विकास कार्यों को गति देने का दावा

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बना रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रस्तावित बिजली परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पांकी क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, तरहसी मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू, भाजपा महामंत्री श्याम नंदन ओझा, वरिष्ठ नेता साधु मांझी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, संतु राम, कुंदन सिंह तथा बिजली विभाग के बनारस सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: पलामू में स्कूल जाने की तैयारी के दौरान प्रधानाध्यापिका की मौत, अचानक चक्कर खाकर गिरीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >