425 मजदूरों को मिला रोजगार

425 मजदूरों को मिला रोजगार

नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड के 1496 प्रवासी मजदूरों में से 425 को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रोजगार उपलब्ध कराया गया. मनरेगा के बीपीओ आनंद कुमार ने बताया कि सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिए सभी पंचायत सचिवालय में रोजगार सेवकों को नियमित रूप से बैठने को कहा गया है,

ताकि मजदूरों का डिमांड मिलते ही उन्हें रोजगार दिया जाये. बीपीओ श्री कुमार ने प्रवासी मजदूरों से आग्रह किया है कि जिनको होम कोरेंटिन से छुट्टी मिल गया है, वे संबंधित पंचायत सचिवालय में जाकर रोजगार के लिए डिमांड करें, ताकि उन्हें तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >