रि-लोकेट माहुर के मतदान केंद्र पर 39 फीसदी वोटिंग

12 किमी दूर बने मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए घरों से कम निकले मतदाता

मोहम्मदगंज. माहुर के मतदान केंद्र को रि-लोकेट करने के बाद सोमवार को हुए लोकसभा चुनाव में मतदान में गिरावट दर्ज की गयी. 39 फीसदी मतदान हुआ. इस मतदान केंद्र को रि-लोकेट कर 12 किमी दूर मोहम्मदगंज उत्तर कोयल परियोजना उवि (बूथ संख्या 43) किया गया था. इस मतदान केंद्र पर कुल 658 मतदाता हैं. जिसमें से 261 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. ज्ञात हो कि माहुर गांव से 12 किमी की दूरी तय कर मतदान करना मतदाताओं के लिए बड़ी परेशानी थी. इससे निजात पाने के लिए प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था की थी. तीन वाहन से मतदाता रि-लोकेट मतदान केंद्र पर पहुंचाये गये थे. उसके बाद भी मतदान को लेकर लोगों में निराशा दिखी. लोग मतदान के लिए नहीं निकले. बूथ पर नियुक्त एजेंट बिनोद यादव ने बताया कि माहुर गांव के मतदाताओं के लिए कोई बुनियादी सुविधा मतदान केंद्र पर उपलब्ध नहीं करायी गयी थी. गर्मी के मौसम में कई लोग पैदल व बाइक से 12 किमी की दूरी तय कर पहुंचे थे. माहुर गांव से समय पर भाड़े पर रखे गये तीनों वाहन का परिचालन भी निर्धारित समय पर नहीं हुआ, जिससे मतदाताओं में निराशा देखी गयी. जिस कारण पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार कम मतदान हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >