चेकिंग में 19 दोपहिया वाहन जब्त

एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया अभियान

मेदिनीनगर. एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने कचहरी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान सभी दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी गहनता से जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडेड 19 मोटरसाइकिल को जब्त कर शहर थाना में रखा गया. इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी द्वारा छह दो पहिया वाहनों को चालान के लिए सीजीएम कोर्ट भेजा गया. जबकि 13 दो पहिया वाहन को चालान के लिए डीटीओ ऑफिस भेज दिया गया है. सभी वाहनों से कुल 30 हजार रुपये का चालान काटा गया. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि हर दिन लोगों को हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने की सलाह दी जाती है. ट्रिपल लोड चलने से मना किया जाता है. इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं. पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है. देखा गया है कि अधिकतर दुर्घटनाएं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने से हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >