रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रह

उंटारी रोड. शनिवार को उंटारी रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आयोजनकर्ता अजय सहित प्रखंड क्षेत्र के कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नरेश सिंह उपस्थित थे.मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, समाजसेवी कोरील कुमार, आनंद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.आयोजनकर्ता अजय गुप्ता ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद वीर सपूतों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर मे 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >