संस्कारयुक्त शिक्षा से ही होता है व्यक्तित्व का निर्माण

हॉली क्रॉस स्कूल में आर्ट क्राप्ट एंड विज्ञान प्रदर्शनी मेदिनीनगर : रविवार को शिवाजी मैदान के निकट हॉली क्रॉस स्कूल में आर्ट क्रॉप्ट एंड विज्ञान की प्रदर्शनी लगायी गयी. मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गये मॉडल का […]

हॉली क्रॉस स्कूल में आर्ट क्राप्ट एंड विज्ञान प्रदर्शनी

मेदिनीनगर : रविवार को शिवाजी मैदान के निकट हॉली क्रॉस स्कूल में आर्ट क्रॉप्ट एंड विज्ञान की प्रदर्शनी लगायी गयी. मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गये मॉडल का अवलोकन किया और उसकी सराहना की.

मुख्य अतिथि श्री नामधारी ने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन एवं पानी की जरूरत है उससे कही अधिक मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा आवश्यक है. शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान हो जाता है. मानव जीवन का अनुपम शृंगार संस्कारयुक्त शिक्षा है.

इसलिए हर मां-बाप को चाहिए कि अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षा दें और उन्हें अच्छे संस्कार सिखाये. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के संपूर्ण विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए शिक्षा महंगी नहीं बल्कि सस्ती होनी चाहिए ताकि गरीब परिवार का बच्चा भी बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को संवार सके.

विशिष्ट अतिथि प्रो एससी मिश्रा ने कहा कि पवित्रता ही शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए, ताकि शिक्षा ग्रहण कर बच्चे देश के सभ्य नागरिक बन सके. उन्होंने कहा कि बच्चों में उत्सुकता व जिज्ञासा होती है. बच्चे अपने भविष्य का निर्माता स्वयं होते हैं. इसलिए उन्हें उचित मार्ग दर्शन दिया जाना चाहिए ताकि वे अपने भविष्य को संवारने के लिए मेहनत कर सके. पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए.

सकारात्मक सोच के साथ काम करने से ही उसका परिणाम अच्छा होता है. बच्चों को भी यह शिक्षा देनी चाहिए कि वे अपनी सोच व कल्पना शक्ति को सकारात्मक बनाये और जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए सही दिशा में प्रयास करें. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए शिक्षा जरूरी है. अभिभावक को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें.

कार्यक्रम का संचालन कुंदन वर्मा ने किया. मौके पर स्कूल के प्राचार्य चंद्रभूषण सिन्हा, नंदकिशोर भारती, मुकेश अग्रवाल, रामाकांत मेहता, राकेश कुमार,आलोक कुमार,आकांक्षा सिन्हा, रेणु सिन्हा, सुमन अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, रोमा, सोनल, शालिनी, अंकित, सगुप्ता,विनय, मनोज,मो. आजम, मुकेश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >