बेतला : खून की कमी से मरी विद्यावती का किया गया अंतिम संस्कार

बेतला : बेतला नेशनल पार्क से सटे बरवाडीह प्रखंड के कुटमू गांव के मुन्ना पासवान उर्फ संजय पासवान की 12 वर्षीया पुत्री विद्यावती कुमारी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. ज्ञात हो कि खून की कमी की वजह से विद्यावती की मौत हो गयी थी. वह आठवीं की छात्रा थी. बीते 24 जनवरी को […]

बेतला : बेतला नेशनल पार्क से सटे बरवाडीह प्रखंड के कुटमू गांव के मुन्ना पासवान उर्फ संजय पासवान की 12 वर्षीया पुत्री विद्यावती कुमारी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. ज्ञात हो कि खून की कमी की वजह से विद्यावती की मौत हो गयी थी. वह आठवीं की छात्रा थी.

बीते 24 जनवरी को जैक द्वारा आयोजित की गयी परीक्षा में शामिल हुई थी. तबीयत खराब होने के बावजूद उसने हिम्मत के साथ परीक्षा केंद्र सरइडीह उवि जाकर परीक्षा दी थी. परिजनों के अनुसार विद्यावती काफी मेधावी छात्रा थी. पढ़ लिख कर सरकारी नौ���री करने की इच्छा अपने माता-पिता को बता चुकी थी. इसे याद कर उसके माता-पिता कर रो रहे हैं. बेतला पंचायत की मुखिया माया देवी, पूर्व उप मुखिया प्रकाश रजक ने घटना पर संवेदना प्रकट की है.

मामले की जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

विधायक रामचंद्र सिंह ने छात्रा विद्यावती की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दर्दनाक है. ब्लड बैंक द्वारा जरूरतमंद को खून उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो निश्चित रूप से यह एक गंभीर मामला है. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह मृतका के परिजनों के साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >