मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदर गुड्डू खान की सरेशाम हत्या

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के जेलहाता निवासी राशिद अहमद सिद्दीकी उर्फ गुड्डू खान (53) की हत्या सोमवार की शाम अपराधियों ने कर दी. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:45 बजे तीन अपराधी गुड्डू खान के घर पहुंचे. उन्होंने कुछ देर गुड्डू खान से बातचीत की. इसके बाद गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर घर व […]

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के जेलहाता निवासी राशिद अहमद सिद्दीकी उर्फ गुड्डू खान (53) की हत्या सोमवार की शाम अपराधियों ने कर दी. पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:45 बजे तीन अपराधी गुड्डू खान के घर पहुंचे. उन्होंने कुछ देर गुड्डू खान से बातचीत की. इसके बाद गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर घर व आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि खून से लथपथ गुड्डू खान जमीन पर गिरे पड़े हैं.

आनन-फानन में उन्हें पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गुड्डू खान आजसू नेता साजिद अहमद सिद्दीकी उर्फ बाॅबी खान का बड़े भाई थे. इसके अलावा वे मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के पूर्व सदर भी रह चुके हैं.
बॉबी खान की हत्या मेदिनीनगर में 20 मार्च 2010 को हुई थी. उसके बाद 2013 में बॉबी खान के एक और बड़े भाई इश्तेयाक अहमद सिद्दीकी ही हत्या कर दी गयी थी. वह भूमि विकास बैंक में कर्मचारी थे. शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान ऐसा लगता है कि गुड्डू खान की हत्या उनके जान पहचानवाले लोगों ने की है.
उन्होंने कहा कि हत्या से पहले गुड्डू खान ने कुछ देर तक उनसे बातचीत की. इसके बाद अपराधी उन्हें चहारदीवारी के पास कुछ विशेष बात करने की बात कह कर ले गये. इसी दौरान गोली मार दी.घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फायरिंग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >