बेहतर प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो जामता में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
मेदिनीनगर : युवा दिवस पर पलामू जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्कूल के मैदान में सब-जूनियर बालक -बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस प्रतियोगिता में पलामू जिला के लगभग सभी प्रखंडों से बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया. एसोसिएशन के सचिव कमलानंद दुबे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जामताड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जायेगा.
इस अवसर पर ओलिंपिक एसोसिएशन सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, जीजीपीएस के प्राचार्य पीपी गुप्ता, क्रिकेट संघ के सचिव सुधीर सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव सुशील कुमार तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार मेहता, रामशंकर सिंह, सुष्मित कुमार आदि मौजूद थे.
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग के चंदन कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, विश्वजीत तिवारी, चिराग कुमार, मुराद हुसैन, आयुष कुमार, प्रभात कुमार, विवेक कुमार, अमित पाल, धनुज कुमार, निराला कुमार, शुभम पाठक व टीम मैनेजर बालिका वर्ग में प्रिया राज,बबली कुमारी, अंजलि राज, अंजलि कुमारी, कृति सुमन, सीमा कुमारी, रितु कुमारी,जसी सिंह, अंकिता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, स्वाति कुमारी, करुणा कुमारी, कोच अफशां परवीन,टीम मैनेजर पुष्पम कुमारी का चयन किया गया.
