पलामू का पारा 12.9 डिग्री सेल्सियस तेज हवा के साथ बारिश भी

मेदिनीनगर : पहले वर्ष का तीसरा दिन भी मौसम खराब रहा. सुबह में करीब छह बजे के बाद कुछ देर के लिए तेज हवा चली. हवा का जो रुख था, उसे देखकर लोगों का कहना था कि कुछ देर और ठहर जाता तो भारी नुकसान होता. आंधी की तरह हवा आयी थी. हवा थमने के […]

मेदिनीनगर : पहले वर्ष का तीसरा दिन भी मौसम खराब रहा. सुबह में करीब छह बजे के बाद कुछ देर के लिए तेज हवा चली. हवा का जो रुख था, उसे देखकर लोगों का कहना था कि कुछ देर और ठहर जाता तो भारी नुकसान होता.

आंधी की तरह हवा आयी थी. हवा थमने के बाद तेज बारिश शुरू हुई. कुछ देर तक बारिश हुई उसके कुछ देर के बाद तेज धूप निकली, जिससे लोगों को राहत हुई, लेकिन धूप निकलने के कुछ ही घंटे के बाद फिर से आसमान में बादल छा गये और शाम में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गयी.

बूंदाबांदी से कनकनी बढ़ी है. लोग ठंड से परेशान हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि 7.7 मिमी बारिश भी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >