चैनपुर : करंट लगने से दो की मौत

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध में कार्य करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और चार मजदूर घायल हो गये. मृतकों में बुढ़ीवीर के रवींद्र यादव व जयनगरा के प्रमीला देवी का नाम शामिल है. रवींद्र यादव की मौत घटनास्थल पर […]

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध में कार्य करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और चार मजदूर घायल हो गये. मृतकों में बुढ़ीवीर के रवींद्र यादव व जयनगरा के प्रमीला देवी का नाम शामिल है.

रवींद्र यादव की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि प्रमिला देवी की मौत इलाज के दौरान हो गया. इस घटना में शारदा कुमारी, राजकुमारी, अरविंद चौरसिया व योगेंद्र यादव घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर के पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि पनेरीबांध में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इसी दौरान मिक्चर मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था.

इसी क्रम में मशीन 11 हजार तार के संपर्क में आ गया, जिसमें यह घटना घटी. घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि निर्माण कार्य मेदिनीनगर के अम्रपाली के मालिक मुरली प्रसाद का काम चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >