भाजपा के पक्ष में गोलबंद हुआ समाज

मेदिनीनगर : पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवसायी व नागरिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव निर्भीक व भयमुक्त वातावरण में हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये थे. निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए […]

मेदिनीनगर : पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवसायी व नागरिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव निर्भीक व भयमुक्त वातावरण में हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किये थे. निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन की पूरी टीम बधाई का पात्र है.

उन्होंने कहा कि इस बार विकास के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में समाज के लोग गोलबंद हुए है. यही कारण है कि पहले चरण की चुनाव में भाजपा के पक्ष में बेहतर रुझान आ रहे हैं.

इस बार भाजपा के परंपरागत वोटरों के साथ-साथ दलित, पिछड़े, सरकारी योजना के लाभुक, व्यवसायी व महिलाओं ने विकास के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में मत देने का काम किया है. विकास के मुद्दे पर जनता का व्यापक समर्थन भाजपा को मिला है. आम लोगों ने इस बात को महसूस किया कि भाजपा ने झारखंड में भयमुक्त वातावरण बनाया है. इससे व्यवसाय की स्थिति में मजबूती आयी है. आमलोग भी सुकुन महसूस कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >