हिंडाल्को ने चलाया जागरूकता अभियान

पड़वा : विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसे लेकर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सीएसआर टीम ने जागरूकता अभियान चलाया. खनन क्षेत्र की परिधि में आने वाले सिक्का में सीएसआर टीम द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर खुद मत देने व अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के […]

पड़वा : विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसे लेकर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सीएसआर टीम ने जागरूकता अभियान चलाया. खनन क्षेत्र की परिधि में आने वाले सिक्का में सीएसआर टीम द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर खुद मत देने व अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया.

कठौतिया कोल माइंस के सीएसआर हेड विजय तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है. मतदान का ही एक ऐसा अधिकार है, जो सभी लोगों को चाहे गरीब हो या अमीर बराबर का अधिकार मिला है. इस अधिकार का सदुपयोग हो, इसके लिए सभी लोगों को 30 नवंबर को मतदान करने की अपील की गयी.

सीएसआर हेड श्री तिवारी ने लोगों से पहले मतदान, उसके बाद जलपान करने की अपील करते हुए कहा कि जब तक हम अपने विवेक से अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक मजबूत सरकार नहीं बन सकती है. उन्होंने लोगों से बिना किसी लोभ लालच को सही उम्मीदवार को वोट देने की अपील की. इस मौके पर जयंत शुक्ला, सुमित्रा देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >