शाहपुर-चैनपुर में जलापूर्ति शुरू

चैनपुर : शाहपुर जलापूर्ति योजना के माध्यम से चैनपुर व शाहपुर इलाके में जलापूर्ति शुरू हो गयी है. पिछले कई दिनों से तकनीकी खराबी के कारण शाहपुर जलापूर्ति योजना बंद थी. इस कारण शाहपुर व चैनपुर इलाके में जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी. नगर निगम की पार्षद सह जोन अध्यक्ष प्रमिला देवी,वार्ड पार्षद जयंती […]

चैनपुर : शाहपुर जलापूर्ति योजना के माध्यम से चैनपुर व शाहपुर इलाके में जलापूर्ति शुरू हो गयी है. पिछले कई दिनों से तकनीकी खराबी के कारण शाहपुर जलापूर्ति योजना बंद थी. इस कारण शाहपुर व चैनपुर इलाके में जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी.

नगर निगम की पार्षद सह जोन अध्यक्ष प्रमिला देवी,वार्ड पार्षद जयंती देवी, अनिशा खातून, अर्चना देवी ने बताया कि उनलोगों के प्रयास व नगर आयुक्त के सहयोग से खराबी दूर की गयी. इसके बाद सभी क्षेत्रों में सामान रूप से जलापूर्ति शुरू हुई है. उन्होंने बताया कि दिनेश प्रसाद ने आमजनों की परेशानी को गंभीरता से लिया और तकनीकी खराबी को दूर करने में सक्रिय सहयोग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >