सतबरवा : मध्य विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पर 13 लाख के गबन का आरोप

सतबरवा : सदर प्रखंड के सिंदुरिया मध्य विद्यालय के 13 लाख के गबन मामले में सतबरवा थाना में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष केश्वरी भुइयां और सरस्वती वाहिनी माता समिति की पूर्व संयोजिका ममता देवी दोनों ग्राम चट्टी सिंदूरिया के […]

सतबरवा : सदर प्रखंड के सिंदुरिया मध्य विद्यालय के 13 लाख के गबन मामले में सतबरवा थाना में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष केश्वरी भुइयां और सरस्वती वाहिनी माता समिति की पूर्व संयोजिका ममता देवी दोनों ग्राम चट्टी सिंदूरिया के रहनेवाले हैं.

सतबरवा सह मेदिनीनगर सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बताया कि 2015 में विद्यालय समिति पुनर्गठन के दौरान गबन का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद सरकारी मध्य विद्यालय सिंदुरिया में एमडीएम कई दिनों तक बाधित रहा था. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में हंगामा के बाद प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया था. पलामू सांसद बीडी राम के पास ग्रामीण दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग का आवेदन भी दे चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >