वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर जला, उपभोक्ता परेशान

हैदरनगर : प्रखंड के परता गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर वज्रपात होने से खाक हो गया. जिससे परता गांव के लोगों के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. साथ ही किसानों को भी काफी समस्या हो रही है. प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं. […]

हैदरनगर : प्रखंड के परता गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर वज्रपात होने से खाक हो गया. जिससे परता गांव के लोगों के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. साथ ही किसानों को भी काफी समस्या हो रही है. प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं.

बिजली मोटर से पानी की व्यवस्था कर रोपनी हो सकती थी. मगर सोमवार को हुए वज्रपात से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया. गांव में बिजली नहीं है. खेतों में पानी नहीं है. किसान व ग्रामीणों ने जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह को जानकारी देते हुए जनहित में जल्द से जल्द विभाग से ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >