जीएलए कॉलेज में दो प्राध्यापक भिड़े, एक घायल

मेदिनीनगर : नीलांबर – पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई जीएलए कॉलेज के दो प्राध्यापक आपस में भिड़ गये. यह घटना बुधवार की है. अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ विमल कुमार सिंह व डॉ राघवेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी. मामला धक्का मुक्की व गाली गलौज से गुजरते हुए मारपीट तक […]

मेदिनीनगर : नीलांबर – पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई जीएलए कॉलेज के दो प्राध्यापक आपस में भिड़ गये. यह घटना बुधवार की है. अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ विमल कुमार सिंह व डॉ राघवेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी. मामला धक्का मुक्की व गाली गलौज से गुजरते हुए मारपीट तक पहुंच गया.

यह घटना दोपहर करीब एक बजे की है. उस समय कॉलेज में शैक्षणिक कार्य हो रहा था. बताया जाता है कि धक्का मुक्की के दौरान डॉ राघवेंद्र सिंह ने पेपरवेट से डॉ विमल सिंह के सिर पर वार कर दिया. इस घटना में डॉ विमल सिंह के सिर में चोट आयी है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ आइजे खलको ने बताया कि कॉलेज के दो शिक्षकों के बीच मारपीट नहीं बल्कि धक्का मुक्की हुई है. आपस में नोकझोंक के दौरान विवाद बढ़ा था जिसे सुलझा दिया गया है. कॉलेज के शिक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना की कई लोगों ने निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >