पाटन : पाटन थाना क्षेत्र के जोड़ा खुर्द के कामेश्वर राम की पत्नी विमला देवी की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार 27 जून को विमला देवी पाटन बाजार सामान खरीदने गयी थी. वापस घर लौटते समय पड़वा की तरफ से जा रही एक बाइक ने धक्का मार दिया, जिसमें वह घायल हो गयी.
पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से विमला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गयी. शनिवार को विमला के परिजनों के साथ गांव के 75-80 लोग थाना पहुंच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने व मुआवजे की मांग की.
थाना प्रभारी आशीष खाखा ने कहा कि उनके स्तर से जो भी संभव होगा, वह सहयोग करेंगे. मृतक के पुत्र विनय कुमार रवि के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. बाइक नंबर जेएच-03 यू 4261 था.
