चंदन अध्यक्ष व दिनेश बने सचिव

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कमल क्लब का गठन किया गया है. यह जानकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय शर्मा ने दी. प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में कमल क्लब का गठन किया जायेगा. अभी तक जामुनडीह, कोटखास, पीपरा खुर्द, डबरा पंचायत का कमल क्लब का गठन हो चुका है. लेस्लीगंज प्रखंड […]

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कमल क्लब का गठन किया गया है. यह जानकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय शर्मा ने दी. प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में कमल क्लब का गठन किया जायेगा. अभी तक जामुनडीह, कोटखास, पीपरा खुर्द, डबरा पंचायत का कमल क्लब का गठन हो चुका है.

लेस्लीगंज प्रखंड स्तरीय कमल क्लब का गठन हुआ. इसमें चंदन कुमार सोनी अध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह सचिव और अमित नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया. पंचायती राज पदाधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि क्लब के माध्यम से प्रखंड में खेलकूद, सामाजिक जागरूकता सहित विकास कार्य किया जाएगा. प्रत्येक क्लब को प्रत्येक वर्ष एक से दो लाख रुपये दिये जायेंगे. साथ ही सांसद और विधायक निधि से अधिकतम पांच लाख तक की राशि उपलब्ध कराया जायेगा. इस राशि से प्रखंड स्तर पर कमल क्लब, प्रेमचंद पुस्तकालय और स्वामी विवेकानंद जिम क्लब का निर्माण कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >