गर्मी के कारण बेतला में सैलानियों की संख्या घटी

बेतला : बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण करने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आ गयी है. पिछले वर्षों की तुलना में बेतला पहुंचने वाले सेनानियों की संख्या करीब 10 हजार घट गयी है.प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो यह स्पष्ट होता है कि पिछले वर्ष मई माह तक बेतला आने वाले सैलानियों की संख्या […]

बेतला : बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण करने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आ गयी है. पिछले वर्षों की तुलना में बेतला पहुंचने वाले सेनानियों की संख्या करीब 10 हजार घट गयी है.प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो यह स्पष्ट होता है कि पिछले वर्ष मई माह तक बेतला आने वाले सैलानियों की संख्या 22160 थी.

जबकि इस वर्ष मई माह तक बेतला आने वाले सैलानियों की संख्या घटकर 13540 रह गयी है. 2018 में जहां विदेशी सैलानी की संख्या 11 थी ,वहीं 2019 में इनकी संख्या नौ है. बेतला में पर्यटकों की संख्या में हुई गिरावट चिंता का विषय बन गया है .गत वर्षो में जहां गर्मियों में दूर दराज से सेलानी बेतला पहुंचते थे .

वहीं इस बार इनकी संख्या नदारद दिख रही है. गर्मी में होटल में भी जगह नहीं मिलती थी. वन विभाग का विश्रामागार हो या फिर पर्यटन विभाग का वन विहार या अन्य निजी होटल. सभी होटलों में अग्रिम बुकिंग रहती थी. देश के कोने-कोने से लोग गर्मी छुट्टी मनाने के लिए बेतला पहुंचते थे. पर्यटन से जुड़े लोग मायूस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >