पलामू में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत

पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेतराई के समीप बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. एक अन्य की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची […]

पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेतराई के समीप बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. एक अन्य की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी.

पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डाल्टनगंज भेज दिया. घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बाइक सवार दोनों लोग डाल्टनगंज सुदना के रहने वाले थे लोग. ये लोग शादी का कार्ड बांटकर पांकी की ओर से मेदिनीनगर लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >