घूस लेते पशुपालन पदाधिकारी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ घनश्याम प्रसाद को पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने घूस लेते हुए पकड़ा है. डॉ प्रसाद पर सेवानिवृत्त अनुसेवक शंकर महतो से घूस लेने का आरोप है. शंकर महतो हाल में ही अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला पावना के […]

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ घनश्याम प्रसाद को पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने घूस लेते हुए पकड़ा है. डॉ प्रसाद पर सेवानिवृत्त अनुसेवक शंकर महतो से घूस लेने का आरोप है. शंकर महतो हाल में ही अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं.

सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला पावना के राशि का दो प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांग रहे थे. नहीं देने पर काम नहीं कर रहे थे. कहा जाता है कि अनुसेवक ने जब अपनी माली हालत के बारे में बताया, मजबूरी बताया, अनुनय विनय किया तब मामला 6000 पर तय हुआ. इसके बाद शंकर महतो नेइसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की.
प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ब्यूरो ने मामले की जांच की. मामला सत्य पाया गया. उसके बाद शनिवार को रिश्वत की राशि लेकर शंकर महतो डॉ प्रसाद के पास पहुंचे. जैसे ही घूस की राशि दे रहे थे. उसी दौरान टीम ने डॉ प्रसाद को धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >