पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबों की जिम्मेवारी

सतबरवा : प्रखंड क्षेत्र के दुलसुलमा पंचायत अंतर्गत मुरमा ग्रेफाइट माइंस में 26 वां खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया. अमर भारती के नेतृत्व में निरीक्षक दल ने माइंस का निरीक्षण किया तथा 12 से अधिक फलदार पौधारोपण किया. इस दौरान टीम लीडर अमर भारती ने बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी […]

सतबरवा : प्रखंड क्षेत्र के दुलसुलमा पंचायत अंतर्गत मुरमा ग्रेफाइट माइंस में 26 वां खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया. अमर भारती के नेतृत्व में निरीक्षक दल ने माइंस का निरीक्षण किया तथा 12 से अधिक फलदार पौधारोपण किया. इस दौरान टीम लीडर अमर भारती ने बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी 2019 तक पूरे राज्य में 26 वां पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत गठित टीमों के माध्यम से खानों का निरीक्षण किया जा रहा है.

इसी के तहत मुरमा ग्रेफाइट माइंस का निरीक्षण किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार के नये नियम के तहत खान संचालकों को पर्यावरण के सुरक्षा हेतु सुझाव दिये गये हैं, जिससे खान संचालकों के अलावे पर्यावरण के क्षेत्र में भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबों की जिम्मेवारी है. अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा, तो जीवन जीना मुश्किल हो जायेगा.

खदान के माध्यम से उत्खनन का कार्य किया जाता है, जिसे संतुलित रखने के लिए संचालकों द्वारा पेड़ पौधे लगाकर भरपाई की जाती है, ताकि लोगों को नुकसान ना उठाना पड़े. मौके पर निरीक्षक दल में अभय कुमार, सहदेव सिंह, संजीत महतो ,बनवारी लाल ,ओम प्रकाश शर्मा ,शंभू नाथ पाठक ,रविशंकर कुमार, दिवाकर मिश्रा ,शैलेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >