हादसे में सिपाही की मौत

विश्रामपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी गांव निवासी (42) वर्षीय एएसआइ राजेश्वर महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह खूंटी जिला रनिया थाना पुलिस पिकेट पर कार्यरत थे.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम है.गुरुवार की शाम मृतक का शव गांव पहुंचने वाला है, जहां दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी […]

विश्रामपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी गांव निवासी (42) वर्षीय एएसआइ राजेश्वर महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह खूंटी जिला रनिया थाना पुलिस पिकेट पर कार्यरत थे.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम है.गुरुवार की शाम मृतक का शव गांव पहुंचने वाला है, जहां दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

जानकारी के अनुसार मृतक स्वर्गीय मां को मंगलवार की शाम 7:30 बजे टिकट के सामने चाय दुकान चाय पीकर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय पुलिस कर्मियों ने उन्हें तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं परिजनों की ओर से बेहतर इलाज के लिए राज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >