पाटन : पाटन पुलिस ने सत्येंद्र कुमार हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के आजाद सिंह,ओमप्रकाश राम व पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव के रोहित कुमार सिंह शामिल है. थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मृतक सतेंद्र कुमार की मोबाइल को बरामद कर लिया गया है.
सतेंद्र के पिता ने हत्या के मुख्य आरोपी रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के कलू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
सत्येंद्र की हत्या 18 नवंबर को कर दी गयी थी. 19 नवंबर को पुलिस को सूचना दी गयी थी कि पाटन थाना क्षेत्र के कुंदरी जंगल में स्कॉर्पियो पर व्यक्ति का शव है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान सतेंद्र कुमार के रूप में की थी. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी नूतन मोदी के अलावे एएसआइ राजकुमार शर्मा सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे.
