मेदिनीनगर : पर्यावरण विभाग की मिली स्वीकृति, राजहरा कोलियरी में 23 फरवरी से होगा उत्पादन

मेदिनीनगर : पलामू की लाइफलाइन राजहरा कोलियरी फिर से गुलजार होगी. कोलियरी में उत्पादन शुरू करने को लेकर जो भी गतिरोध था, उसे दूर कर लिया गया है. 23 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा. सीसीएल के सीएमडी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. यह जानकारी पलामू सांसद वीडी राम ने दी. कहा कि कोलियरी से उत्पादन […]

मेदिनीनगर : पलामू की लाइफलाइन राजहरा कोलियरी फिर से गुलजार होगी. कोलियरी में उत्पादन शुरू करने को लेकर जो भी गतिरोध था, उसे दूर कर लिया गया है.

23 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा. सीसीएल के सीएमडी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. यह जानकारी पलामू सांसद वीडी राम ने दी. कहा कि कोलियरी से उत्पादन शुरू करने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल गयी है. 369 एकड़ में खनन के लिए स्वीकृति मिली है. कोलियरी में जिस रैयत की दो एकड़ जमीन जायेगी, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी.

प्रत्येक वर्ष सरकार को 18 करोड़ राजस्व का घाटा हो रहा था : सांसद ने बताया कि राजहरा कोलियरी में उत्पादन बंद रहने से प्रत्येक वर्ष सरकार को 18 करोड़ राजस्व का घाटा हो रहा था. स्थानीय स्तर पर भी रोजगार का संकट पैदा हो गया था. इस कोलियरी के शुरू होने से करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि राजहरा कोलियरी न सिर्फ पलामू, बल्कि पूरे झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें उत्पादन शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा. इस कोलियरी में पाये जाने वाला कोयला एशिया फेम का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >