हैदरनगर(पलामू) : बालिका उवि हैदरनगर की छात्राओं का मैट्रिक परीक्षा केंद्र प्रखंड मुख्यालय हैदरनगर में ही रहता था. 22 फरवरी से होनेवाली मैट्रिक परीक्षा के लिए बालिका उवि हैदरनगर की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आठ किलोमीटर दूर उर्दू मवि हुसैनाबाद में कर दिया गया है. इसको लेकर परीक्षार्थियों ने उपायुक्त से परीक्षा केंद्र हैदरनगर में करने की मांग की है.
बालिका उवि का परीक्षा केंद्र हैदरनगर में करने की मांग
हैदरनगर(पलामू) : बालिका उवि हैदरनगर की छात्राओं का मैट्रिक परीक्षा केंद्र प्रखंड मुख्यालय हैदरनगर में ही रहता था. 22 फरवरी से होनेवाली मैट्रिक परीक्षा के लिए बालिका उवि हैदरनगर की छात्राओं का परीक्षा केंद्र आठ किलोमीटर दूर उर्दू मवि हुसैनाबाद में कर दिया गया है. इसको लेकर परीक्षार्थियों ने उपायुक्त से परीक्षा केंद्र हैदरनगर में […]

बालिकाओं ने कहा है कि प्रखंड के गांव-गांव से हैदरनगर आकर हुसैनाबाद आने-जाने में उन्हें परेशानी होगी. कहा कि बेवजह साथ में अभिभावकों को भी जाना पड़ेगा. बालिकाओं ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है. लड़कों का परीक्षा केंद्र बगल के विद्यालय में रखा जाता है, जबकि बालिकाओं का परीक्षा केंद्र आठ किलोमीटर दूर कर दिया जाता है.
उन्होंने हेडमास्टर के माध्यम से पलामू के उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी से बालिका उवि हैदरनगर का मैट्रिक परीक्षा केंद्र हैदरनगर के किसी विद्यालय में करने की मांग की है. इधर, अभिभावकों ने पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह को दूरभाष पर परीक्षा केंद्र हुसैनाबाद होने से परेशानी की बात कही. पूर्व मंत्री कमलेश कुमार के निर्देश पर राकांपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह शुक्रवार को इस संबंध में उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिल कर बालिकाओं की समस्या से उन्हें अवगत कराया व बालिका उवि हैदरनगर का परीक्षा केंद्र हैदरनगर में ही करने की मांग की.