मेदिनीनगर : बाइपास रोड स्थित फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया. मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा व विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है. बच्चों को अनुशासन व संस्कार युक्त शिक्षा देने की जरूरत है. महिला थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है. शिक्षा से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है और समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है.
इसलिए बच्चों को रुचिकर शिक्षा देने के साथ-साथ संस्कार व सामान्य ज्ञान से जुड़ी शिक्षा भी देनी चाहिए. विद्यालय के निदेशक सतीश अग्रवाल ने कहा कि कहा कि वार्षिकोउत्सव से बच्चों में उत्साह पैदा होता है. इस अवसर पर पढ़ाई में बेहतर करने वाले 70 विद्यार्थियों को मेडल देकर उत्साहवर्द्धन किया गया. मौके पर सौरभ कुमार, पूनम पांडेय, शिखा कुमारी, रानी कुमारी ,रिता कुमारी,अभय कुमार, पिंटू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
