पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, रोड जाम

सतबरवा : मेदिनीनगर-बेतला मार्ग पर डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना दिन के करीब तीन बजे की है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल से रिम्स के लिए रेफर […]

सतबरवा : मेदिनीनगर-बेतला मार्ग पर डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना दिन के करीब तीन बजे की है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल से रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है.
इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने मेदिनीनगर-बेतला मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार पोखरी गांव के साबीर मियां अपने पुत्र बारिश मियां को लेकर मोटरसाइकिल से सेहरा गांव जा रहा था. जबकि दूसरी मोटरसाइिकल से वकील अंसारी मेदिनीनगर से इलाज कर अपने गांव वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान बेतला की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. जिससे साबीर व उसके पुत्र के साथ-साथ दूसरे मोटरसाइकिल सवार वकील अंसारी की भी मौत हो गयी. जबकि वकील अंसारी के साथ एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है. बाद में स्थानीय पुलिस के प्रयास से जाम हटा.थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल पिकअप वाहन को सदर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >