हुसैनाबाद के डीलर की गोली मारकर हत्या

हुसैनाबाद : सोमवार की शाम करीब 7: 20 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुलहर गांव के डीलर ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह (35) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना जपला – छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप घटी. बबलू सिंह पंप के पास स्थित एक होटल में […]

हुसैनाबाद : सोमवार की शाम करीब 7: 20 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुलहर गांव के डीलर ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह (35) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना जपला – छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप घटी. बबलू सिंह पंप के पास स्थित एक होटल में बैठे हुए थे.
इसी दौरान एक मोटरसाइिकल पर सवार होकर दो लोग वहा पहुंचे और बबलू सिंह से कुछ पूछा. जब तक बबलू कुछ समझ पाते कि बाइक सवार लोगों ने बबलू को गोली मार दी. उसके बाद फरार हो गये तत्काल लोगों ने इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.
कठौतिया कोल माइंस के क्षेत्र में बम चला, दहशत
मेदिनीनगर : सोमवार को कठौतिया कोल माइंस के क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बम चलाया. है. इस घटना के बाद माइंस कर्मियों में दहशत व्याप्त है. बताया जाता है कि यह घटना सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे की है. पाटन की पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह बटासारा गांव की तरफ से छह सात अज्ञात अपराधी माइंस के अंदर घुसकर कैंटिन पर बम मारा.
बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा फायरिंग भी की गयी है. इस घटना को किस गिरोह ने अंजाम दिया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि घटना को रंगबाजी के लिए दहशत फैलाया गया है या अन्य कोई कारण है इसकी भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >