ज्योतिरीश्वर ने उठायी जपला को जिला बनाने की मांग

मेदिनीनगर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह जपला को जिला का दर्जा देने की वकालत की है. राज्य सरकार नये जिले का गठन करने की सोच रही है या नहीं यह तो वक्त बतायेगा. लेकिन इस सवाल को लेकर पलामू में राजनीतिक गरम हो चुकी है. मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के मुख्य […]

मेदिनीनगर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह जपला को जिला का दर्जा देने की वकालत की है. राज्य सरकार नये जिले का गठन करने की सोच रही है या नहीं यह तो वक्त बतायेगा. लेकिन इस सवाल को लेकर पलामू में राजनीतिक गरम हो चुकी है. मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने छतरपुर को जिला का दर्जा देने की मांग उठायी जाने की बात कही.
उनका कहना था कि मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, नावाबाजार, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार को मिलाकर छतरपुर को जिला का दर्जा दिया जाये. बुधवार को पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने जपला को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखा. पत्र में मोर्चा अध्यक्ष श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि जपला को जिला का दर्जा आखिर क्यों मिलना चाहिए.
पत्र में उन्होंने लिखा है कि जपला एकीकृत बिहार के जमाने से ही जिला के रूप में कहा जाता है. आज भी लोग बात में जपला जिला कहते है. जपला सीमेंट फैक्टरी के होने से वहां की एक अलग पहचान थी. आज जब सरकार के स्तर से पुन: जपला सीमेंट फैक्टरी को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है, वैसे दौर में यदि जपला को जिला का दर्जा दिया जाये तो इससे इलाके का समेकित विकास होगा. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि राजनीतिक तौर पर भी जपला काफी जागरूक जगह है.
जनहित में लिये गये इस निर्णय का असर न सिर्फ झारखंड में बल्कि इसका सकारात्मक संदेश उत्तर प्रदेश व बिहार तक जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि मैं नहीं समझता कि जपला को जिला बनाने के मामले में कोई भी विरोध करेगा. सांसद बीडी राम व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी निश्चित तौर पर इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री से सार्थक पहल की मांग की है. कहा कि सरकार के स्तर से जब कभी नये जिले के सृजन का काम शुरू हो तो उसमें जपला को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले ऐसी अपेक्षा लोगों को है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >