मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव: मेयर व डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी ने झोंकी ताकत

योजनाअों का लाभ पहुंचायेंगे : अरुणा मेदिनीनगर : गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा के मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने सुदना, के श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम रोड, पटेल नगर, आजाद नगर, सुरभि नगर, सुदना बस्ती आदि क्षेत्र में दौरा किया. इस क्रम में मतदाताओं से […]

योजनाअों का लाभ पहुंचायेंगे : अरुणा
मेदिनीनगर : गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा के मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.
उन्होंने सुदना, के श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम रोड, पटेल नगर, आजाद नगर, सुरभि नगर, सुदना बस्ती आदि क्षेत्र में दौरा किया. इस क्रम में मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने की अपील की. प्रत्याशी श्रीमती शंकर ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाभाव से मेदनीनगर के विकास के लिए कार्य करूंगी. भाजपा का मुख्य एजेंडा क्षेत्र का समुचित विकास है.
चुनाव जीतने के बाद वह इस एजेंडे पर सक्रियता के साथ काम करेंगी. उनका प्रयास होगा कि केंद्र व राज्य सरकार के विकास योजनाओं का लाभ निगम क्षेत्र के जरूरतमंदों को मिले. शहर को मॉडल के रूप में विकसित करना है, इसके लिए वह योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >