पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर खजुरडंगाल गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया.

पाकुड़िया. विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड के खजुरडंगाल गांव में लोक कल्याण सेवा केंद्र व विश्व युवा केंद्र ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में विभिन्न गांव के लोग शामिल हुए. कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया. लोक कल्याण सेवा केंद्र के सदस्य ने बताया कि पांच जुलाई तक अभियान चलाकर लोगों पौधारोपन के लिए प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के कल्पना, पार्थो, रेशमा मुर्मू, श्रेयोशी,अनिल कुमार की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >