महिला से मारपीट, पांच लोगों पर मामला दर्ज

महेशपुर. घाटचोरा गांव में एक विधवा महिला से मारपीट करने एवं सोने का कान की बाली छीन लेने का मामला सामने आया है.

महेशपुर. घाटचोरा गांव में एक विधवा महिला से मारपीट करने एवं सोने का कान की बाली छीन लेने का मामला सामने आया है. पीड़िता घाटचोरा गांव निवासी धनमुनी मुर्मू ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि मैं करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही मरीशी हेम्ब्रम से मौजा घाटचोरा 133 के जमाबंदी नंबर 76 के दाग नंबर 604 में चार कट्ठा जमीन अपने बेटे संजय हांसदा के नाम खरीदी हूं. करीब एक वर्ष से हम लोग उक्त जमीन पर अपना घर बना कर रह रही हूं. बीते 21 अप्रैल को घर के सामने रास्ता व स्लैब बना रही थी. उसी समय गांव के ही मारशी हेम्ब्रम, बल्लू हेम्ब्रम, बहाफुल हेम्ब्रम, फुलमुनी टुडू, सुजिया देवी आकर बोलने लगा की रास्ता नहीं बनाने देंगे, जबकि पीड़िता रास्ता सरकारी जमीन पर बना रही थी. मारशी हेम्ब्रम व बल्लू हेम्ब्रम मारपीट करने लगा. बाया कान का सोने की बाली छीन ली. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई. इधर महेशपुर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 79/ 26 दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >