विश्व पर्यावरण दिवस. पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक सक्रिय भागीदारी जरूरी : पीडीजे

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के नए आवास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने की और पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने हरित पर्यावरण निर्माण में भागीदारी की अपील की। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कई न्यायाधीश एवं अधिकारी मौजूद थे।

कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पोस्ट ऑफिस के समीप नवनिर्माणाधीन प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के आवास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. इसके बाद पीडीजे एवं प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने निर्माणाधीन आवास परिसर का निरीक्षण भी किया. मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, डालसा सचिव रूपा वंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, पीएलवी उत्पल मंडल, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >