आभूषण लेकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर की पिटाई

बिहार के बेगुसराय और भागलपुर के दो युवकों ने महेशपुर के लक्खीपुर गांव में सोने के आभूषण साफ करने का बहाना बनाकर ठगी की कोशिश की। उन्होंने महिलाओं से कान की बाली लेकर असली बदली और पॉउडर दिया। जब महिलाएं शंका करती हुई प्लास्टिक खोलीं तो बाली गायब मिली। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया और थाना ले गई। मामले की जांच जारी है।

बिहार के बेगुसराय जिले के रहने वाले हैं आरोपियों सोने का आभूषण साफ करने का बहाना बना कर घुसे थे घर में प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर थाना क्षेत्र के लक्खीपुर गांव में रविवार को सोने का आभूषण साफ करने के बहाने ठगी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर निवासी सुभाष कुमार और बेगूसराय निवासी सुमित कुमार सुपर स्प्लेंडर बाइक (बीआर 10 एएफ 8702) से गांव पहुंचे थे. बताया जाता है कि दोनों पहले अनारूल शेख के घर भीम जेल और पाउडर बेचने के बहाने पहुंचे, लेकिन घरवालों ने उन्हें डांटकर भगा दिया. इसके बाद दोनों महबूब शेख उर्फ आसेम शेख के घर पहुंचे और वहां महिलाओं को सोने के आभूषण साफ करने का झांसा दिया. इसी दौरान उन्होंने महिलाओं के कान की लगभग छह आना वजन की सोने की बाली साफ करने के नाम पर अपने कब्जे में ले ली. आरोप है कि उन्होंने एक प्लास्टिक में पाउडर मिलाकर बाली रखा और असली आभूषण अपने पास रखकर सिर्फ पाउडर का प्लास्टिक महिला को देकरवहां से निकल गए. कुछ देर बाद महिलाओं को संदेह हुआ तो वे प्लास्टिक खोल कर देखा तो उसमें कान की बाली नहीं थी. महिलाएं घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगीं. इसी दौरान दोनों युवक बाइक से भागने का प्रयास कर रहे थे. महिलाओं और ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और दोनों को एक ताड़ के पेड़ से बांध दिया. बाद में उनकी पिटाई भी की गयी. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाना ले गयी. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >