विहिप व बजरंग दल ने की बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

पाकुड़. पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

पाकुड़. पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. विहिप के जिला मंत्री अरविंद घोष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संदीप कुमार मंडल, विशेष संपर्क प्रमुख उदय सिंह और बजरंग दल के अमित पाल मौजूद रहे. ज्ञापन में कहा गया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में पूरे बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है. हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है. मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है. शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने न केवल निष्क्रिय है, बल्कि कई जगह उनके सहयोगी बन गये हैं. 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हुए हिंसक प्रदर्शन में 200 से ज्यादा हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गयीं. सैकड़ों लोग घायल हुए और तीन की हत्या कर दी गयी. बजरंग दल के संदीप कुमार मंडल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. ऐसे में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >