महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 1008 बुढ़ाबाबा शिव मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 63वां स्थापना दिवस बजरंग दल के संयोजक सुभम भगत की देखरेख में कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड विहिप प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, साहेबगंज विभाग मंत्री अरविंद घोष, प्रचार प्रसार प्रांत टोली सदस्य मनु महाराज शामिल हुए.
1964 में हुई थी विहिप की स्थापना
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में गुरु जी सदाशिव गोलवलकर, हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध के शीर्ष गुरु समेत कई देशों के प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में हुई थी. इसकी स्थापना सनातन समाज को सही मार्गदर्शन करना, पश्चिमी सभ्यता से दूर रहना और एक हिंदू को हिंदू बनाए रखना है.
संस्कृति और परंपरा बचाने पर जोर
उन्होंने कहा कि आजतक देश में विदेशी ताकत और पश्चिमी सभ्यता हमारी संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने में तुले हैं. उन्होंने सनातन समाज में जाति भेदभाव को समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश दिया.
52 पंचायतों में टोली गठन का निर्देश
मनोज पोद्दार ने महेशपुर समेत जिले के 52 पंचायतों में बजरंग दल और विहिप टोली गठन करने का निर्देश दिया.
कई सदस्य रहे मौजूद
मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला संयोजक सुभम भगत, प्रखंड मंत्री बिक्रम सिंह, निर्मल कुमार, जिला सहमंत्री मुकेश भगत, सागर भगत, राहुल मिश्रा, सन्नी तिवारी, जीत साहा, मदन पहाड़िया, जनार्द्धन कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
