पेयजल संकट पर भड़के उदलबनी के ग्रामीण, दुमका-पाकुड़ सड़क एक घंटे किया जाम

अमड़ापाड़ा. भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे उदलबनी के ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया.

– बाल्टी-गैलन लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं – टैंकर से पानी सप्लाई के आश्वासन पर हटा जाम फोटो संख्या-06, 07 कैप्शन- सड़क जाम करती महिलाएं, जाम में फंसी वाहनें प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे उदलबनी के ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया. छोटा पहाड़पुर के पास दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर उतरकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह करीब नौ बजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बाल्टी, गैलन व अन्य बर्तन लेकर सड़क पर पहुंच गये और बीच सड़क पर बर्तन रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर टोला और नीचे टोला में लंबे समय से पानी की गंभीर किल्लत है. कई बार विभाग व प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गयी. सूचना मिलते ही पुलिस और कनीय अभियंता सोहैल शेख मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति और जल्द नये चापानल लगाने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, हालांकि चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >