प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी साल्फी शेख व अंजना निवासी सागीर शेख को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी एसडीपीओ दयानंद आजाद ने नगर थाने में पत्रकारों को दी. बताया कि रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिदो-कान्हू पार्क के पास कुछ व्यक्त लड़ाई-झगड़ा कर रहा है. उक्त व्यक्ति के पास हथियार हैं. इस सूचना पर कार्रवाई को लेकर जांच प्रारंभ की गयी. पुलिस को देखते ही पार्क के समीप वीआइपी रोड-रोड के पास दो लोग भागने लगे, जिससे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति को नगर थाने लाया गया और तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में साल्फी शेख के कमर से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. हथियार के संबंध में पूछताछ की गयी. इस क्रम में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. पुलिस और जानकारियां एकत्रित कर रही है. बहरहाल, मामले में थाना कांड संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. मौके पर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अयोध्या सिंह, सनी सुप्रभात, गंगासागर साहा, राजेश कुमार झा, संतोष राम आदि मौजूद थे.
पाकुड़ में देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
पाकुड़. नगर थाने की पुलिस ने देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
