प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के सोलाहगड़िया गांव के समीप शुक्रवार को हाईवा (बीआर 46 जी 2148) और ट्रक संख्या (डब्ल्यू बी 57 05413) की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा चालक गाड़ी की केबिन में ही फंसा रह गया, जिसमें उसे गंभीर रूप से चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने हाईवा चालक को मशक्कत से हाइवा के केबिन बाहर निकाला गया. उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, हाईवा चालक जमुई जिला का राजीव कुमार बताया जा रहा है. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. ग्रामीणों ने बताया कि हाईवा बालू लेकर पाकुड़ की ओर आ रहा था, जबकि ट्रक पेवर ब्लॉक ईंटे लेकर हिरणपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच यह दुर्घटना हुई. टक्कर के बाद हाईवा सड़क से नीचे उतर गया और ईंट लदा ट्रक पलट गया. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि, घायल हाईवा चालक का इलाज चल रहा है. इसलिए अभी ज्यादा पूछताछ नहीं हो पायी है. स्थिति में सुधार होने के बाद पता लगाया जायेगा कि बालू कहां से लाया जा रहा था.
ट्रक से जोरदार टक्कर, हाईवा में फंसा चालक, जख्मी
पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के सोलाहगड़िया गांव के समीप शुक्रवार को एक हाइवा व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
