अवैध तरीके से बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त, चालक व मालिक पर होगा एफआइआर

हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ चेकनाका से सीओ मनोज कुमार ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है.

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ चेकनाका से हिरणपुर सीओ मनोज कुमार ने मंगलवार अहले सुबह अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को हिरणपुर थाना के हवाले किया गया. जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा नदी से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ ने जांच के लिए रोका तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. इधर, सीओ बालू खनिज संबंधित कागज़ात नहीं पाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आए. वहीं मामले में सीओ ने बताया कि बालू लदे वाहन पर बिना चालान के ढुलाई करने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही वाहन चालक सहित मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा. विदित हो कि जिले के अमड़ापाड़ा के कई घाटों से बालू का उठाव कर रात के अंधेरे में बालू की तस्करी की जाती है. पाकुड़ जिले से लेकर साहिबगंज जिले तक इसकी तस्करी की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >